Homeधारसरदारपुरसद्भावना मंच द्वारा राजगढ से झिर्णेश्वर तक कावड यात्रा 17 अगस्त को...

सद्भावना मंच द्वारा राजगढ से झिर्णेश्वर तक कावड यात्रा 17 अगस्त को 11 हजार अभिमंत्रित रूद्राक्ष का होगा वितरण

सरदारपुर:- सद्भावना मंच राजगढ सरदारपुर द्वारा प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली माही झिर्णेश्वर शिव कावड यात्रा इस वर्ष 17 अगस्त 2024, शनिवार को निकलेगी। कावड यात्रा सुबह 09 बजे संत श्री रामेश्वरगिरी महाराज श्रृंगेश्वर धाम, संत श्री कैलाशगिरी महाराज बाण्डीखाली धाम के पावन सानिध्य मे शंकर मंदिर मालीपुरा-राजगढ से प्रारंभ होकर राजगढ नगर के तीन बत्ती चैराहा, हाथी वाला मंदिर गली, लाल दरवाजा, चबुतरा चैक, लोहार मंदिर गली, चैपाटी, राजेन्द्र द्वार, पुराना बस स्टैण्ड प्रमुख मार्गो से होते हुए सरदारपुर मे माही नदी तट, सरदारपुरा चैपाटी, पंचमुखी चैराहा, बस स्टैण्ड, भोपावर मार्ग सहित प्रमुख मार्गो से होते हुए झिर्णेश्वर धाम पहुचेगीं। कावड यात्रा मे भगवान झिर्णेश्वर महादेव की मनमोहक झांकी एवं भोलेनाथ-अघोरी नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। कावड यात्रा के समापन स्थल झिर्णेश्वर धाम पर भगवान झिर्णेश्वर महादेव का अभिषेक कर महाप्रसादी वितरित की जाएगी एवं शिव भक्तो को 11 हजार अभिमंत्रित रूद्राक्ष वितरित किए जाएगे। यह जानकारी सद्भावना मंच के दीपक जैन द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!