आम्बूआ :- आम्बूआ मैं दशा माता विसर्जन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी! यहां पर तीन स्थानों पर दशा माता की स्थापना की जाती है बिजासन माता इंदिरा आवास मेलडी माता अडवाड़ा रोड एवं प्रजापत समाज के संजय ने अपने घर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशा माता की स्थापना की है! मगर विसर्जन का दिन बुधवार को होने से बहन बेटियों की विदाई बुधवार को नहीं की जाती है! इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी! संजय प्रजापत, एवं गोपाल राठौड़ ने बताया कि माता जी को एक दिन पूर्व रात्रि में स्थान परिवर्तन करवा दिया जाएगा! जिससे बुधवार को विसर्जन किया जा सके!