Homeझाबुआझाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसियेशन जिला झाबुआ विश्व फोटोग्राफी दिवस19अगस्त पर होगा प्रतिभाओं...

झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसियेशन जिला झाबुआ विश्व फोटोग्राफी दिवस19अगस्त पर होगा प्रतिभाओं का सम्मान

झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा जिले के प्रबंधन समूह की एक बैठक का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष के स्टुडियो पर आयोजित की गई जिसमे आगामी 19 अगस्त विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष में जिले की 5 ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान जिनके कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा दायक हे उनके ही कार्यस्थल पर करने का सर्व सहमती से निर्णय किया गया । सदस्यो ने आगामी वर्ष के कई प्रकल्पों पर विचार विमर्श किया जिसमें फ़ोटोग्राफर बंधुओ के लिए एक कार्यशाला का आयोजन, जिले भर के फोटोग्राफर बंधुओं का मिलन समारोह, सदस्यता अभियान करने पर भी सहमति प्राप्त हुई है । 19अगस्त को होने वाले सम्मान समारोह के प्रभारी अंकित जेन ने बताया की सम्मान देने के लिए ऐसे नामो का चयन किया जिनके कार्य देश , समाज, चिकित्सा,प्रकृतिहित में बिना किसी प्रचार प्रसार के वर्षो से सुचारु हे। सचिव भूपेंद्र नायक द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में वर्षो पहले जब संसाधनों की कमी के चलते फोटोग्राफी व्यवसाय करना कठीन कार्य होता था तब से ही हमारे आदरणीय वरिष्ठ फोटोग्राफर अपनी सेवाए देते आए हे ऐसे हमारे मार्गदर्शक का भी सम्मान करना हमारे लिए गर्व होगा।  फोटोग्राफर समन्वयक राजू डामोर द्वारा सभी फोटोग्राफर को एक सूत्र में बंधे रहने के लिए हर्ष व्यक्त किया साथ ही जिले भर के फोटोग्राफर व्यवसाई को जो अभी तक एसोसिएशन से नही जुड़े हे उन्हें भी जुड़ने का आह्वान किया। मीटिंग में जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक नीमा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र नायक पिटोल, सचिव देवेंद्र जैन,कोषाध्यक्ष निर्मल जेन , तहसील प्रभारी घनश्याम भाटी, राजू डामोर,श्याम त्रिवेदी,अंकित जैन, प्रदीप वर्मा, रितेश त्रिवेदी, मयंक भावसार,विजय तोमर, ध्रुवांग वेगड़, यश चौहान, हार्दिक चौहान, चिराग नाहर, अमित सिसोदिया,नीरज जेन, उपस्थित रहे ।  संरक्षक संजय छाजेड़, शब्बीर बोहरा सह सचिव, विकास वैरागी ने वीडियो कोल के माध्यम से मीटिंग में पूरे समय उपस्थिती दी । युवा फोटोग्राफर ध्रुवांग वेगड़ द्वारा सम्पूर्ण जिले में कार्यक्रम को सफल बनाने की पूर्व तैयारियो की रूपरेखा तैयार की साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!