आलीराजपुर थाना बोरी को मिली सफलता दिनांक 06.08.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटर सायकल जिसका सामने से मुखोटा लाल रंग के पट्टे लगे पारा तरफ से बोरी आ रहा है तथा जिसके पास एक देशी 12 बोर कट्टा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरी. आर.आर. बडोले, उनि राहुल चौहान, प्र.आर. 339 पारस आर. 65 विशाल, आर. 49 प्रदीप, द्वारा कच्चा रास्ता पारा- बोरी रोड शेरपुरा फाटा पर एक मोटर सायकल क्रं. MP-69-ZC-1351 पर एक व्यक्ति आते दिखा जिसको रोककर नाम पता पुछते अपना नाम सुरपसिंह पिता धुलु भूरिया भील उम्र 40 साल निवासी ग्राम बडा फुटतलाब वागघाटी फलिया थाना बोरी जिला अलीराजपुर का होना बताया, जिसकी तलाशी लेने पर एक लोहे का 12 बोर देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतुस मिला, जिससे उक्त 12 बोर देशी कट्टा व कारतुस रखने के संबंध में लायसेंस का पूछा तो नहीं होना बताने पर आरोपी सुरपसिंह भूरिया का कृत्य अपराध धारा 25ए, 27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से वापसी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी सुरपसिंह थाना बोरी के अपराध क्रमांक 207/24 धारा 309 (4) (6) बिएनएस मे पूछताछ करते आरोपी द्वारा अपने साथी राहुल पिता पानसिंह अजनार के साथ दो दिन पहले फुटतलाब रास्ते पर 50,000/- रूपये (पचास हजार) व एक मोबाईल कट्टा अडा कर लूट करना स्वीकार किया तथा कुछ दिन पहले राणापुर में रात्री में, मैं तथा मेरा साथीगण व मेरे भाई का लडका साहेबसिंह हम सभी लोगों ने मिलकर एक घर में डकैती करने के लिए गये जहाँ पर मेरे भाई का लडका साहेबसिंह को घर वाले ने गोली मार दी थी जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई थी, उक्त अपराध में फरार हूँ। आरोपी सुरपसिंह भूरिया के विरुद्ध थाना बोरी तथा थाना रानापुर पर कुल 06 अपराध पंजीबद्ध होना पाये गये। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बोरी निरी. आर. आर. बडोले, उनि राहुल चौहान, सउनि दिनेश हाडा, सउनि दयाराम भूरिया, प्र.आर. 339 पारस, प्र.आर.01 हेमराज मेडा, आर.65 विशाल, आर. 49 प्रदीप, म.आर. 515 किरण चौहान, सै. 280 दिलीप सराहनीय योगदान रहा ।