Homeअलीराजपुरभाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर भाजपा कार्यकर्तार्आ...

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर भाजपा कार्यकर्तार्आ ने दी श्रद्धांजलि, केबीनेट मंत्री नागरसिंह चौहान पहुंचे प्रभात झा के पेतृक गांव बिहार, किए श्रद्धा सुमन अर्पित

मनीष अरोडा 

आलीराजपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद रहे प्रभात झा के निधन पर भाजपा कार्यालय पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाए व्यक्त की गई। भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि प्रभात झा का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभात झा जब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे तो आलीराजपुर जिले सहित संपूर्ण आदिवासी अंचल में उनका एक विशेष लगाव रहा जो स्नेह और अपनत्व उनके द्वारा इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दिया गया वह हमेशा कार्यकर्ता याद रखेंगे। परवाल ने कहा कि छोटे से छोटे गांव का कार्यकर्ता भी उन्हें जानता था और उनका व्यवहार इस प्रकार का था वे हर छोटे बड़े कार्यकर्ता के साथ मिलकर पार्टी का काम करते थे। में उनके निधन पर ईश्वर से प्रार्थन करता हुं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान दे। इस दौरान जिला महामंत्री नरीग मोरी ने कहा कि प्रभात जी बड़े नेता थे और उनका स्नेह हम सबको मिला है उनका अचानक चले जाना हम सबको दुखी कर गया है। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने कहा कि वे स्वदेश के पत्रकार से राजनीतिक क्षेत्र में आए थे और उन्होंने भाजपा को जिस प्रकार से गांव गांव तक पहुंचाने का काम किया वह हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन पर पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोंटू शाह, सोंडवा जपं उपाध्यक्ष विक्रम भयडिय़ा, सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत,सोरवा मंडल अध्यक्ष धुलसिंह बामानिया, नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनसिंह भाई,युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री गिरिराज मोदी, कार्यालय मंत्री अभिषेक गेहलोत,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित शाह आदि ने भी शोक व्यक्त किया। झा के पेतृक गांव पहुंच दी श्रद्धांजलि

प्रदेश के केबीनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह को जैसे ही इस बात की जानकारी प्राप्त हुई थी कि प्रभात झा नहीं रहे उनके द्वारा ग्वालियर जाने का कार्यक्रम तय कर लिया गया था। लेकिन प्रभात झा द्वारा मृत्यू के पूर्व अपने पेतृक गांव बिहार के सितामढ़ी जिले के कोरियाही में अंत्योष्टि किए जाने की इच्छा व्यक्त की गई थी। जिस पर परिजनो द्वारा बिहार ले जाया गया। इस बात की जानकारी प्राप्त होने पर केबीनेट मंत्री चौहान और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शाह भोपाल से पटना पहुंचे एवं वहां से सितामढ़ी पहुंचकर प्रभात झा की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!