मनीष अरोडा
अलीराजपुर । सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के द्वारा जिले में पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक एवं कन्या छात्रावास जिला स्तर पर संचालित हैं। आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु छात्रावास में जिला स्तर पर पिछड़ा वर्ग के कक्षा 11 वी, 12 वी एवं महाविद्यालयीन स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों के आवेदन आमंत्रित किये जा रहें हैं। इच्छूक पिछडा वर्ग के विद्यार्थी 20 अगस्त 2024 तक आवेदन कार्यालय छात्रावास अधीक्षक/अधीक्षिका पिछड़ा वर्ग पोस्ट बालक/कन्या छात्रावास जिला अलीराजपुर में जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु सहायक संचालक पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग जिला अलीराजपुर संपर्क करें।