दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा ।
श्रावण मास के पावन अवसर पर मां पार्वती स्वरूप बाबा भोलेनाथ बिलेश्वर महादेव एवं सांई मंदिर स्थित मनसा महादेव को नगर की जय माता दी महिला मंडल,दाहोद रोड़ मातृशक्ति के द्वारा जलाधारी अर्पित की। आयोजन पूरे विधि विधान से पंडित अमित शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रों से अभिषेक, अन्नावास, दुधवास,फुलवास, जलवास देकर क्षमा याचना व यज्ञ आहुत कर किया गया।

भगवान बिलेश्वर महादेव पर मुख्य यजमान आनंद शाह ने सपत्नीक नेहा शाह एवं मनसा महादेव पर ओम प्रकाश सोनी ने सपत्नीक सुनिता सोनी थे।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर सहित मातृशक्ति ने उपस्थित रहकर यज्ञ आरती एवं महाप्रसाद जी का लाभ लिया।