सुनिल डामर
जब से डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश की कमान संभाली है तब से कभी पुलिस विभाग तो कभी स्वास्थ्य विभाग पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही की बात करते नजर आ रहे हैं,लेकिन जिले का परिवहन विभाग अभी नींद में सोता नजर आ रहा है,

मामला झाबुआ जिले कि थांदला तहसील के खवासा का है जहां सवारियों की जान की परवाह किए बगैर बिना बिमा,फिटनेस कि रोज बसें दौड़ रही है,ये एक ही कलर की चार बसें प्रतिदिन बामनिया से बाजना चलती है। लेकिन एक गाडी का न तो बिमा है ना ही फिटनेस है,बस नंबर MP09 LN6786 जिसका फिटनेस 26 जनवरी 2023 को समाप्त हो गया और बिमा 04 मार्च 2023 को समाप्त होने के बाद भी रोड़ पर सरपट दौड़ रही है।अब सवाल यह है यदि कहीं दुर्घटना होती तो यात्रियों की भरपाई कौन करेगा….? क्या इन पर आरटीओ मेडम कार्यवाही करेगी?या फिर लक्ष्मी यंत्र के आगे सब नतमस्तक होंगे…?