Homeझाबुआजहर निकालने के नाम पर पेटलावद बीएमओ की खुली लूट प्रसाशन की...

जहर निकालने के नाम पर पेटलावद बीएमओ की खुली लूट प्रसाशन की चुप्पी। पेटलावद बीएमओ नाम सुरेश कटारा… बॉडीगॉर्ड ड्राइवर…साहब से कोई कुछ बोलेगा तो उठा लेंगे…साहब के कमरे में मोबाईल का उपयोग वर्जित है… अरे भाई आपके साहब बीएमओ है या कोई सेलिब्रिटी..

झाबुआ। सुना है और सूत्र भी बता रहे है हमेशा चर्चाओं में रहने वाले पूर्व सांसद को बड़ा भुगतान करके बीएमओ बनने वाले सुरेश कटारा एक बार फिर चर्चाओं में है इस बार चर्चा जहर की है सूत्र बता रहे है साहब खुद को जहर का स्पेशलिस्ट बताते है और भोलेभाले आदिवासी लोगो से सरकारी अस्पताल में जहर निकालने के नाम से पचास हजार रुपये तक ले लेते है। पेटलावद एक कृषि प्रधान क्षेत्र है और यह शर्पदंश के बहुत मामले आते है जब साहब सारंगी थे तो सेटिंग ऐसी थी कि पेटलावद अस्पताल से शर्पदंश के मामले सारंगी अस्पताल में रैफर किये जाते थे। बारिश का समय प्रारम्भ हो गया है और साहब का सीज़न भी। प्रतिदिन साहब इस तरह से शासकीय अस्पताल में खुली लूट कर रहे है साहब की कहानियां भी अलग है सूत्र बताते है साहब बीएमओ बनने के लिए इतने उतावले थे कि पूर्व सांसद के भुगतान वाले लेटर से साहब बीएमओ बने थे और लूट की दुकान पेटलावद में खोल ली थी।

अगले अंक में बीएमओ साहब द्वारा किये गए अवैध भुगतान प्रमाण के साथ….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!