Homeझाबुआदस्तक अभियान का शुम्भारम्भ

दस्तक अभियान का शुम्भारम्भ

दिनाक 25 जून से 27 अगस्त तक संचालित दस्तक अभियान प्रथम चरण सह आईडीसीएफ का जिला अस्पताल झाबुआ में श्रीमती कविता सिंगार जी, अध्यक्ष नगर पालिका झाबुआ के द्वारा बच्चो को विटामिन ए पिलाकर कर अभियान का शुम्भारम्भ किया!

कलेक्टर सुश्री नेहा मीना के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तक अभियान का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय करके मैदान कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल एएनएम आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता दल द्वारा 5 वर्ष तक के बच्चों के घर घर जाकर उनकी चिकित्सीय जांच एवं आवश्यक उपचार प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु गतिविधियां की जायेगी ।

पूरे जिले में 275 दस्तक दल के द्वारा घर घर जाकर 145635 बच्चों को सेवाये प्रदान की जायेगी । वर्षा काल को दृष्टिगत रखते हुये सभी बच्चों को दस्त एवं डायरिया से बचने हेतु ओआरएस एवं जिंक टेबलेट उपलबध कराया जायेगा ! इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनके पठान, सिविल सर्जन डॉ एमएल मालवीय, आरएमओ डॉ सावन सिंह चौहान, डीपीएम आरआर खन्ना, सिकल सेल नोडल डॉ सन्दीप चोपड़ा, श्री कैलाश चरपोटा, मीडिया प्रभारी श्री प्रेम डेनियल, अस्पताल मैनेजर श्री अखिलेश बघेल, भारत बिलवाल स्टीवर्ड सुनील कानूनगो, श्री प्रणय टेम्परे एम एण्ड ई आफिसर, श्री मुकेश यादव डीसीएम, श्री यादवेन्द्र भदोरिया युनिसेफ सलाहकार एवम अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे!!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!