रिपोर्टर-सुनील खोड़े
——————————–
पेटलावद। नगर के माधव कॉलोनी स्थित मुख्य मार्ग पर बनी गटर पर एक बड़ा गड्ढा होकर क्षतिग्रस्त हो गई थी जिस कारण राहगीरों और वाहन चालको का उक्त मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा था राहगीर ओर वाहन चालक काफी परेशान हो रहे थे परिषद तक क्षतिग्रस्त नाली की सूचना नहीं पहुंच पा रही थी

परंतु जब वॉइस ऑफ़ झाबुआ ने उक्त खबर को अपने समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया वैसे ही नगर परिषद सीएमओ श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी को खबर के माध्यम से सूचना मिली उन्होंने तत्काल क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत करने के लिए कहा और क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत होने के बाद सीएमओ ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया