शंकर कनेश खट्टाली✍🏻
अलीराजपुर / गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को बंसी पाउडर कोटिंग फैक्टरी में विस्फोट हो गया। उक्त फैक्टरी अहमदाबाद के ओधव नगर के अरिहंत औधोगिक क्षेत्र में स्थित है। घटना में फैक्टरी के मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

जबकि तीन लोग घायल हो गए। जिसमे अलीराजपुर जिले के ग्राम मसनी निवासी पवन पिता छतरसिंह डावर (25) की भी मौत हो गई।