सुरेश परिहार।
आज मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 8 सीटों पर संपन्न हुआ जिसमें रतलाम झाबुआ आलीराजपुर लोकसभा सीट भी शामिल थी अपने नए जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए सारंगी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में मतदान को ले कर के खासा उत्साह मतदाताओं मे देखा गया और कतार बद्ध तरीके से मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पानी से ले कर टेंट व्हीलचेयर और गर्मी को देखते हुए कूलर आदि की व्यवस्था की गई थी कई बुजुर्ग मतदाताओं के द्वारा व्हीलचेयर पर बैठ करके मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए नजर आए।

उम्मीदवार के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद
यह तो वक्त ही बताएगा कि रतलाम झाबुआ आलीराजपुर लोकसभा सीट से किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा लेकिन मतदाताओं के द्वारा सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में बंद कर दिया है जनप्रतिनिधियों के दावे अपनी अपनी जगह है परंतु कई मतदाताओं के द्वारा राष्ट्रहित में मतदान किया तो युवा वर्ग रोजगार के साथ-साथ महिलाओं ने मंहगाई को भी एक मुद्दा माना वही पर अधिक तर महिलाओ मे लाड़ली बहना योजना को देखकर मतदान किया तो वही पर आम नागरिकों पर कांग्रेस के द्वारा अपने वचन पत्र में किए गए वादों का कितना असर होता है यहा तो मतगणना के बाद ही पता चल पायेगा

81 प्रतिशत के करीब र सारंगी का मतदान रहा
सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व मे जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए महिला पुरुषों के साथ-साथ युवा वर्ग ने मतदान के प्रति जागरूक नजर आए वही पर सारंगी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे मतदाताओं ने मतदान के प्रति अपना उत्साह दिखाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ओर शाम 06 बजे तक सारंगी नगर के सभी पोलिंग बूथों पर मतदान का आंकड़ा 81 प्रतिशत तक पहुंचा गया।