Homeझाबुआपेटलावदमतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए अनूठी पहल ट्रैक्टर से निकाली मतदाता...

मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए अनूठी पहल ट्रैक्टर से निकाली मतदाता जागरूकता रैली..गाँव कस्बों से लेकर नगर तक हुआ शोरगुल

रिपोर्टर- सुनील खोड़े

———————————

पेटलावद में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र चौहान के मार्गदर्शन में एक विशाल ट्रैक्टर रैली एसडीएम अनिल कुमार राठौर के नेतृत्व में निकाली गई यह रैली मतदाता जागरूकता हेतु निकाली गई इस अनूठी पहल रूपी ट्रैक्टर रैली को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से अनिल राठौर एसडीएम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

लगभग 1 किलोमीटर लंबी इस ट्रैक्टर रैली में विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्र के लगभग 75 ट्रैक्टर अपनी साज सज्जा एवं मतदाता जागरूकता संबंधी फ्लैक्स बैनर के साथ सम्मिलित हुए।

उपरोक्त ट्रैक्टर रैली में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं सभी पंचायतों के कर्मचारीगण ट्रैक्टर रैली के साथ मतदाताओं को जागरूक करने हेतु नारे लगाते हुए नजर आए। ट्रैक्टर रैली शहर के मुख्य मार्ग से होकर श्रद्धांजलि चौक होते हुए पुनः उत्कृष्ट विद्यालय पहुंच कर समाप्त हुई।

जहां एसडीएम अनिल राठौर के नेतृत्व में सीईओ जनपद राजेश दीक्षित द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों तथा ट्रैक्टर चालक कृषकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। अंत में अनिल कुमार राठौर एसडीएम पेटलावद द्वारा सभी ट्रैक्टर चालकों/ कृषकों का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!