दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के आईटी व इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड के 40 छात्र-छात्राओं को कौशल विकास के तहत 20 दिवसीय प्रशिक्षण आईटीआई सेजावाडा़ में दिया जा रहा हैं। प्रशिक्षण प्रभारी उत्कृष्ट विद्यालय वीटी शिक्षक राधेश्याम बिरला एवं चेतन चौहान ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्रा आईटीआई के प्राचार्य अविनाश भारती,प्रशिक्षक सवेसिंह सर एवं रंजन राठौड़ के मार्गदर्शन में 20 दिवसीय की प्रशिक्षण प्राप्त कर व्यवसाय क्षेत्र में अपनी कौशल को बढ़ाएंगे |जिससे इन विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और वे आत्म निर्भर बनेंगे ।बीस दिवसीय प्रशिक्षण को लेकर उत्कृष्ट विद्यालय के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड के विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया ।