सरदारपुर:- पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन पर लोकसभा निर्वाचन वर्ष 2024 पुलिस अधिकारी कर्मचारी प्रशिक्षण शिविर मोहन खेड़ा राजगढ़ में आयोजित किया गया।
रक्षित निरीक्षक धार पुरुषोत्तम विश्नोई एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल, मास्टर ट्रेनर नोडल जे.पी. मानधान्या द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कोटवारों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर एसडीओपी आशुतोष पटेल द्वारा सभी पुलिस अधिकारी एवं कोटवारों को निर्देश देते हुए कहा कि sst ,vst ,FST , चुनाव के पूर्व सभी बूथों का निरीक्षण करना सुनिश्चित किया जाए , सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए अपने कार्य को अंजाम दिया जाए । लोकसभा निर्वाचन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जाए आपसी समन्वय बनाकर सौंपे गए दायित्वयों को पूरी जिम्मेदारी से निभाते हुए अपने कार्य को कुशलता से करें तथा इस अवसर पर आर.आई.पुरुषोत्तम बिश्नोई द्वारा कहा गया कि मतदान दिवस के पूर्व मतदान दिवस वाले दिन एवं मतदान दिवस के बाद अपने कार्य को भली भांति से समझते हुए कार्य को संपादित करें ।अपना व्यवहार मित्र व्त और शालीनता वाला बनाए रखें। आपका व्यवहार सभी लोगो के प्रति अच्छा रहें इस बात का ध्यान रहे।
मास्टर ट्रेनर नोडल जे.पी. मानधानिया ,नारायण काग, जगदीश चोयल द्वारा सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुरक्षा की दृष्टि से ध्यान रखते हुए कार्य को संपादित करने हेतु प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर आशुतोष पटेल एस.डी.ओ.पी. सरदारपुर ,आर.आई. पुरुषोत्तम बिश्नोई, प्रदीप खन्ना टी. आई.सरदारपुर,संजय रावत टी.आई. राजगढ़ , हीरू सिंह रावत टी आई. राजोद, रविंद्र बारिया टी.आई. अमझेरा,मुकेश बामनिया तहसीलदार सरदारपुर
बी. एस.भबर बीआरसी सरदारपुर, अश्विनी दीक्षित मीडिया प्रभारी सरदारपुर, हेमंत राठौर, गंभीर गोयल, एवं समस्त कांस्टेबल अधिकारी कर्मचारी कोटवार उपस्थित रहे।