Homeझाबुआकरडावदकस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों...

कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का किया आयोजन

हेमंत राठौड़

करडावद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ (जिला नोडल स्वीप) ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिल कुमार राठौर के मार्गदर्शन में विकासखण्ड पेटलावद की ग्राम पंचायत करडावद के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें मेहंदी प्रदर्शन, रंगोली प्रदर्शन, मतदाता जागरूकता शपथ एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई , 85 उम्र के मतदाता और दिव्यांग मतदाताओ का पुष्प माला से स्वागत किया गया साथ ही 85 से अधिक उम्र के मतदाताओ के घर घर जाकर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बीईओ श आर.के.यादव ,नोडल अधिकारी बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि, प्रिंसीपल गोपाल काग , बीएसी सोलंकी, जन शिक्षक कुशाल सिंग नायक ,निलेश ,लोकेंद्र वैरागी, महेश काग,समस्त बीएलओ अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी और करडावद के निवासी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, हॉस्टल की बालिकाएं अधीक्षिका अंजुम खान, सहायक सुनीता धार्वे और स्टॉफ उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में बीईओ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जन को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!