दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा तहसील क्षेत्र के हर गांव में जल जीवन मिशन के तहद पाइप डालने का काम किया जा रहा है जल जीवन मिशन के ठेकेदार और इंजीनियर जेसीबी मशीनों की मदद से पाइप डालने का काम करवा रहे है ।

लेकिन शासन की गाइड लाइन के अनुसार इस पाइप को एक मीटर गहरा गड्ढा खोद कर डालना है जबकि ठेकेदार इंजीनियर और जेसीबी ऑपरेटर सिर्फ दो फिट या कही ढाई फीट ही गहरा गड्ढा खोदकर पाइप दो डाल रहे है और तो और बिना किसी मापदंड के पाइप डाली जा रही है

किसानों के खेतो और फसलों के बीच जबरन बिना अनुमति के पाइप लाइन डाली जा रही है।आजाद नगर भाभरा तहसील के कई गांव और फलियों में आम नागरिक शिक्षित नही है जिसको पता ही नही है की अगर पाइप लाइन फसलों के समय फुट गई तो उसको फसलों के बीच में घुस कर ठीक करना होगी

जिससे अनपढ़ आदिवासियो की फसले बर्बाद होगी जिसकी जवाबदारी और नुकसान की भरपाई कोन करेगा जबकि अभी जल मिशन की कामयाबी वाहवाही सभी राजनेता अधिकारी और जन प्रतिनिधि लूटने लगे हुवे है ।।