Homeधारसरदारपुरलोकसभा चुनाव को देखते हुए थाना अमझेरा पलिस को 8 लाख रुपये...

लोकसभा चुनाव को देखते हुए थाना अमझेरा पलिस को 8 लाख रुपये कि अवैध शराब भरी पिकअप वाहन को जप्त करने मे मिली सफलता ।

बालुसिंह बारिया

सरदारपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुवे दिनांक 16-03-2024 को आदर्शआचार संहिता लागु होने से पूृलिस अधीक्षक जिला धार एंव वरिष्ठअधिकारीयो दवारा अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया

उक्त के तारतम्य मे दिनांक 28-03-2024 को रात्री 10.30 बजे पुलिस चौकी दसई थाना अमझेरा पलिस को मुखबीर दवारा कानवन से दसई – मांगोद रोडतरफ हो रही अवैध शराब परिवहन कि सूचना मिली । मुखबीर कि सूचना पर सेतत्काल वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराकर तत्काल चौकी दसई थाना अमझेरा कि टीम ग्राम केशरपुरा गाँव के बाहर पहुँची जहाँ मुखबीर द्वारा बतायी गयी एक सफेद कलर की पीकअप वाहन क्रमांक MP-13 GB-5301 जो नारंगी कलर कि पन्नी से ढकी हुई दिखी वहाँ पर टीम द्वारा रोड़ को घेराबंदी कर पीकअप वाहन को रोका जिसमे चालक व उसके दो साथी थे । तीनो आरोपी पीकप को छोड़कर भागने लगे जिसमे से एक आरोपी को टीम ने पकड़ लिया व चालक व एक साथी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गये । वहीं एक आरोपी प्रभु पिता काल् बामनिया को गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक जिला धार मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार इन्द्रजीत बाकलवार एंव एस.डी.ओ.पी. आशुतोष पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व तथा उनकी टीम उनि.रमेशचन्द्र डामोर चौकी प्रभारी दसई , प्र. आर. 508 ईश्वर सिंह भुरिया प्र.आर. 186 गुलाबसिंह खपेड आर. 184 राज नायक , आर.428 देवेन्द्र परमार आर. 565 रामगोपाल बैरागी अवैध शराब जप्त व आरोपी को गिरफ्तार करने मे सराहनीय भुमिका रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!