संवाददाता@-सुनील खोड़े
———————————–
पेटलावद। पिछले दिनों ग्राम बावड़ी में हुवे भीषण आगजनी की घटना से आहत हुवे ग्राम बावड़ी के कान्हा शंभु मैडा, वरसिंह मैडा, दिता डामोर ओर कमलाबाई डामोर के चार मकानों में निवासरत 11 परिवार के लोग हताहत हुवे। आगजनी में पीड़ित परिवारों के बीच केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने पहुँचकर पीड़ित परिवार जनो से मुलाकात की आगजनी की घटना में हताहत हुए परिवार को नुकसानी के लिए शासन से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया

अवसर पर जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, विधानसभा सयोजक हेमन्त भट्ट, ग्राम बावड़ी सरपंच वरिष्ठ नेता पुरषोत्तम पाटीदार, धर्मेंद्र पाटीदार, महामंत्री संजय कहार, वरिष्ठ पत्रकार संजय लोढ़ा सुभाष मुलेवा उपस्थित थे।