Homeझाबुआपेटलावदरमजान में ख़ुदा की इबादत करने में बच्चे भी पीछे नहीं ...

रमजान में ख़ुदा की इबादत करने में बच्चे भी पीछे नहीं 9 साल की जुड़वा बहनों ने रखा रमजान का दूसरा रोज़ा

संवाददाता@-सुनील खेड़े

—————————————-

पेटलावद। माह-ए-रमजान में खुदा की इबादत में करने में बच्चे भी पीछे नहीं है। खुदा की रजा के लिए दो जुड़वा बहनों ने भी रोजा रखा। महज नो साल की उम्र में दोनों बहनों ने इस रमज़ान का दूसरा रोजा रखा। करीब 14 घंटे भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत की।

पेटलावद निवासी फरीद खान की नो साल की जुड़वा बेटी अदा खान और निदा खान ने मुकद्दस महीने में दूसरी बार रोजा रखा।

छोटी सी उम्र में रोजा रखने को लेकर दोनों बहनें काफी उत्साहित दिखी। बड़ों के साथ सहरी की और दिनभर भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत की। वहीं शाम को इफ्तार के लिए सजे दस्तरखान पर खुदा से दुआ मांगी। इस दौरान दोनो बहनो का परिजनों ने माला पहनाकर इस्तकबाल किया, जिससे दोनो बहने काफी खुश नजर आई।

आपको बता दें कि 12 मार्च से मुस्लिम समाज का पवित्र महीना रमजान शुरू हो गया है। बुधवार को रमजान का नौवा रोज़ा हो गया है। रहमतों और बरकतों का यह महीना अच्छे कामों का सवाब देने वाला होता है। इस वजह से इस महीने को नेकियों का महीना भी कहा जाता है। इस पाक महीने में कुरान शरीफ नाजिल हुआ था। कुरान शरीफ में रोजे का मतलब होता है तकवा। यानी बुराइयों से बचना और भलाई को अपनाना होता है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!