Homeझाबुआबड़ी खबर।  खेती का कार्य कर रहे युवकों...

बड़ी खबर।  खेती का कार्य कर रहे युवकों पर तेंदुए ने किया हमला। घटना पारा क्षेत्र की

बड़ी खबर। 

खेती का कार्य कर रहे युवकों पर तेंदुए ने किया हमला। 

घटना पारा क्षेत्र की। 

पारा। मिली जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर स्थित ग्राम बावड़ी के दो युवक रेवीन पिता पांगू निनामा और रामू पिता कलसिंह निनामा नाका फलिया अपने घर के बाहर खेती का कार्य कर रहे थे अन्य युवक बकरिया चारा रहा था तभी अचानक खेत में से निकल कर तेंदुए ने हमला कर दिया जिसमे रामू और रेविन घायल होगए घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है हमले के बाद हो हल्ला करने पर तेंदुआ खेत में ही दुबक कर बैठ गया जिससे गांव वासियों में भय का माहोल बना हुआ है। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारा लाया गया जहां घायल युवकों का उपचार जारी हे घायलों से मिलने वन विभाग के रेंजर हरिशंकर पांडेय और भाजपा मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह अम्लियार व दिलीप डावर भी पहुंचे साथ ही वन विभाग का अमला घटना स्थल पर भी जा कर मोका मुआइना कर रहा है विभाग की ओर से घायलों को उपचार के दौरान दी जाने वाली राशि भी प्रदान की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!