दीक्षान्त शर्मा जोबट
हम आपको बता दे कि जोबट नगर में डोहि नदी पर पहले बना पुल अधिक सकडा था जिसके कारण आवागमन में आये दिन आंम नागरिकों को परेशानियो का सामना करना पड़ता था, जिसके कारण नए पुल का निर्माण हुआ परंतु दुर्भाग्य की बात तो यह है कि नए पुल पर भी अतिक्रमण कारी पेठ जमा कर बैठ चुके है जो अब हिलने का नाम नही ले रहे है अब रही बात प्रशासन में बैठे सभी आला अधिकारियो को भी सम्पूर्ण जानकारी है कि नगर पूर्ण रूप से अतिक्रमण की चपेट में आचुका है

परंतु अधिकारियों का चुप्पी साधे बैठना कार्यवाही ना करना अतिक्रमण कारियो को बढ़ावा देना ही दिखाई दे रहा है नगर में अस्थाई अतिक्रमण तो है ही वही पक्के अतिक्रमण के कारण आंम नागरिकों के निकलने का रास्ता भी अब अतिक्रमण के कारण विलुप्त होता जा रहा है नगर के बीच अनेको गलियां जो बीते एक दशक पहले दिखाई भी देती थी जिसके कारण नगर में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति नही बन पाती थी, जो आज पक्के अतिक्रमण के कारण विलुप्त हो चुकी है ।

वही स्कूल की छुट्टी होने के बाद मनचलों का बहाने से आना जाना भी वहा लगने वाली दुकानों पर लगा रहता है कही बड़ी घटना के इंतजार में तो नही है प्रशासन, हमेशा की तरह प्रशासन घटना होने के बाद ही कार्यवाही करता है क्या प्रशासन घटना होने का इंतजार करता है ? क्या किसी बड़े नेता के दबाव के कारण अतिक्रमण कारियो पर कार्यवाही नही हो रही है या खुद प्रशासन ही कार्यवाही नही करना चाहता है? नगर के कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी SDM SDOP व नगर परिषद अध्यक्ष को भी नगर में हो रहे अवैध अतिक्रमण की जानकारी आवेदन के माध्यम से दी है। वही लगातार नगर के ज्वलनशील मुद्दों को पत्रकारों द्वारा भी प्रशासन को अवगत कराया जाता है परंतु प्रशासन जनहित के मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित नही करता जिसका परिणाम यह है कि जनहित के मुद्दे जस के तस रह जाते है साहब लिपा पोती की कार्यवाही से कुछ नही होगा कार्यवाही चले तो ही नगर में आने वालों के लिए आंम नागरिकों व नगर के लिए लाभदायी होगा । क्या अब प्रशासन व नगर परिषद कार्यवाही करेगा या आंम जनता को आने वाली परेशानियों से अधिकारियों को मतलब नही है ?

प्रभारी CMO सुशील सिंह ठाकुर का कहना है – प्रभारी CMO से बात करने पर CMO का कहना है आज ही प्रभार ग्रहण किया है वह जल्द ही अतिक्रमण कर्ताओं की जानकारी ले कर अतिक्रमण कारियो पर उचित कार्यवाही करेंगे ।