Homeधारसरदारपुरपुलिस अधीक्षक मनोजकुमार सिंह के निर्देशन पर फरार ईनामी आरोपी को...

पुलिस अधीक्षक मनोजकुमार सिंह के निर्देशन पर फरार ईनामी आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार

बालुसिंह बारिया

सरदारपुर। ग्राम खुटपला के पुजारी पर हमला करने वाले फरार ईनामी आरोपी कालू को राजोद पुलिस ने मौरबी गुजरात से किया गिरफ्तार दिनांक 19.10.2023 को ग्राम खुटपला ग्वालझिरी हनुमान मंदिर के पूजारी पवनपुरी गोस्वामी द्वारा आरोपी कालु पिता कोदू चौहान निवासी खुटपला के विरुद्ध फालिये से हमला कर हाथ काटने एवं जान से मारने की धमकी देनें की रिपोर्ट की थी, रिपोर्ट पर कालू भील के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी कालू घटना दिनांक से ही परिवार सहित फरार होकर हो गया था, आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी परन्तु आरोपी लगातर फरार होकर गिरफ्तारी से बच था। आरोपी कालु भील के विरूद्ध पूर्व से न्यायालय द्वारा दो स्थाई वारण्ट भी जारी किये थे । मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 8000/ रूपये की उद्घोषणा की गई है। पुलिस अधीक्षक मनोजकुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इन्द्रजीतसिंह बाकलवार व सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल के मार्ग दर्शन में एवं सायबर सेल धार के सहयोग से फरार ईनामी आरोपी कालू पिता कोदु निवासी ग्राम खुटपला को थाना राजोद की टीम द्वारा गुजरात राज्य के मौरबी से दबीश देकर गिरफ्तार किया । उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी राजोद हिरूसिंह रावत की टीम उनि. विक्रम देवडा, आर. 1043 मोहित सेन, आर. 298 महेन्द्रसिंह वसुनिया, सायबर सेल के आर.901 शुभम शर्मा, आर. 223 प्रशांतसिंह चौहान, आर सैनिक राजेश की भूमिका रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!