झाबुआ। भारत के लोकप्रीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जनजाति सम्मेलन मैं 11 फरवरी रवीवार को गोपालपूरा हवाई पट्टी पर पधारकर सभा को सम्बोधित करेंगे। जिसको लेकर नगर मे उत्साह का माहौल लोगो मे दिखाई दिया। वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद पं. महेन्द्र तिवारी द्वारा घर घर जाकर सभा मैं सभी वार्ड जनों को आने के लिए निमंत्रण देकर पीले चावल दिए। वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को ऐताहासिक बनाने को लेकर न्यौता दिया। पं. तिवारी ने बताया कि यह हमारे झाबुआ जिले के लिये बडे गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्व में विधानसभा चुनाव के समय झाबुआ आये थें। वही महज बहुत ही कम समय बाद एक बार फिर से लोकसभा चुनाव का आगाज करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का झाबुआ आगमन हो रहा है हमें एक बार फिर से प्रधानमंत्री को देखने और सुनने का सौभाग्य झाबुआ की जनता को मिल रहा है। वही वार्ड पार्षद द्वारा सभी से अधिक से अधिक संख्या मे पधारने की अपील की गई।