Homeअलीराजपुरइंदौर मे फहराया अलीराजपुर का झंडा बिरसा मुंडा क्रिकेट लीग सीजन 2...

इंदौर मे फहराया अलीराजपुर का झंडा बिरसा मुंडा क्रिकेट लीग सीजन 2 का ख़िताब अपने नाम किया jays 11 अलीराजपुर ने।

कट्ठीवाड़ा /संपत धाकड़ 

भगवान बिरसा मुंडा क्रिकेट लोग सीजन 2 का आयोजन इंदौर स्थित अटल बिहारी वाजपेई GACC ग्राउंड पर किया गया, जिसका प्रथम पुरुस्कार 111111/-रूपये और ट्रॉफी तो द्वितीय पुरुस्कार 55000/- नगद राशी रखी गयी थी।निर्धारित 32 आदिवासी क्षेत्रो की विधानसभा वार टीमों ने भाग लिया जिसमे इंदौर संभाग के साथ साथ ग्वालियर गुना से भी टीम ने भाग लिया था। लीग माननीय डॉ. निशांत खरे जी अध्यक्ष युवा आयोग मध्यप्रदेश शासन के संरक्षण मे सम्पन्न हुई।आदिवासियों और युवाओं के बीच लगातार सक्रिय डॉ. निशांत खरे पिछले दिनों हीं अलीराजपुर प्रीमियर लीग APL 2024 के समापन समारोह मे आये थे और युवाओं को प्रोत्साहित कर राहुल चोगड़, संदीप डावर को किट बेग हेतु आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध करवाया था।

बिरसा लीग इंदौर मे अलीराजपुर जिले का प्रतिनिधित्व jays 11 अलीराजपुर ने किया जिसमे नितेश अलावा कप्तान के नेतृत्व मे 15 सदस्यीय टीम इंदौर पहुंची थी,और शानदार प्रदर्शन किया अलीराजपुर 11 ने लीग मैच मे मनावर,हॉटपिपला को एकतरफा मुकाबले मे हराया तो क़्वार्टर फाइनल सनावद से बड़े अंतराल से जीता जिसमे राहुल चौगड़ मेन ऑफ़ द मैच रहे। सेमीफाइनल मुकाबला बागली देवास से हुआ जिसे 50 रनो से jays ने जीतकर फाइनल मे अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करवाई तो फाइनल मुकाबला हॉस्टल कैम्पस इंदौर के मध्य मुख्य अतिथि डॉ. निशांत खरे जी और लक्ष्मण सिंह जी मरकाम अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुऐ अलीराजपुर ने 84 रनो का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुऐ हॉस्टल कैम्पस 43 रनो पर हीं सिमट गयी।इस तरह jays अलीराजपुर ने बिरसा लीग को अपने नाम किया।अलीराजपुर की और से मेन ऑफ़ द सीरीज -राहुल चोगड़ आलराउंडर प्रदर्शन कर,बेस्ट बल्लेबाज संदीप डावर, मेन ऑफ़ द मैच फाइनल प्रदीप डावर रहे।

टीम मे नीलेश डावर,तरुण कटारा,आशीष रावत, रणजीत डावर,दिनेश पटेल,राहुल बघेल,खुमान नरगवा,प्लेइंग मे थे तो भारत चौहान, करण बघेल, राहुल चौहान, निलेश ओहरिया हिस्सा रहे।टूर्नामेंट के समापन मे टूर्नामेंट के संरक्षक निशांत खरे जी द्वारा अलीराजपुर टीम की जमकर तारीफ़ की और जिन दो खिलाड़ियों को मंच चाहिए उन्हें जल्दी हीं मंच उपलब्ध करवाने की बात कही युवाओं को प्रोत्साहित किया।वही पुरुस्कार का वितरण विशेष अतिथि लक्ष्मण सिंह मरकाम जी और अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।इंदौर जैसे महानगर मे ट्राइबल टूर्नामेंट मे अव्वल आने पर Jays 11 अलीराजपुर की इस ऐतिहासिक जीत से अलीराजपुर के क्रिकेटप्रेमियों मे ख़ुशी का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!