शाहिद ज़ैनब
काकनवानी स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ डॉक्टर शोभान बबेबिया पर अज्ञात बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है । डॉक्टर शोभान बबेरिया पर जानलेवा हमले के खिलाफ थांदला ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य कर्मी व काकनवानी के स्थानीय नागरिक काकनवानी थाने पर पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया है। दरअसल 5 फरवरी की रात करीब 12:00 बजे 5 अज्ञात युवाओं को द्वारा इलाज के लिए डॉ. शोभान बबेरिया को काकनवानी स्वास्थ्य केंद्र के पास बने अपने शासकीय आवास से जगाया। डॉ. शोभान बबेरिया के दरवाजा खोलकर बाहर आने के बाद डॉ. शोभान बबेरिया के गले में लूट करने की नियत चाकू रख देते है। डॉक्टर शोभान बाबेरीया ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों का डटकर सामना करते है ।

शोरगुल की आवाज सुन आसपास के लोग भी जाग जाते हैं। जिस के बाद बदमाश भाग गए और उनका पिस्टल व धार धार चाकू वहीं पर छूट गया। डॉ.शोभान बाबेरीया के साथ हुई घटना से समस्त स्वास्थ्य विभाग व काकनवानी रहवासियों में आक्रोश है । फिलहाल काकनवानी पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

काकनवानी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
शासकीय चिकित्सक के साथ शासकीय आवास पर हुई जानलेवा हमले की घटना से काकनवानी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है रात्रि के समय 5 अज्ञात बदमाशों द्वारा जिस प्रकार से डॉक्टर शोभान बाबेरिया पर जानलेवा हमला करने की घटना के बाद बदमाशों का भाग जाना पुलिस की रात्रि सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। घटना के बाद लग रहा है कि काकनवानी पुलिस का खौफ बदमाशों में नहीं रहा है ।