वॉइस ऑफ झाबुआ पारा।
मध्य प्रदेश में एसआई से प्रमोट होकर टी आई के पद पदोन्नत हुए पुलिस कर्मियों की सूची जारी हुई जिसमे झाबुआ जिले से भी सूची में नाम शामिल हैं आपको बता दे झाबुआ पुलिस अधीक्षक अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल धुर्वे ने पुलिस विभाग में पदोन्नत हुए

सब इंस्पेक्टर्स को तीन स्टार लगाकर सम्मानित किया पारा चौकी प्रभारी रमेश चंद्र कोली ,राजन सिंह गणावा मोहन सिंह सोलंकी को आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक जैन एवं धुर्वे ने तीन स्टार लगाकर सम्मानित किया प्रमोशन के दौरान अब यह सभी पुलिस मुख्यालय भोपाल में अपनी सेवाएं देंगे निश्चित रूप से इनके प्रमोशन होने पर इनका मनोबल बढ़ेगा और साथ ही कर्तव्य के प्रति और प्रखरता एवं कर्तव्य निष्ठा आएगी साथ ही चौकी प्रभारी पारा के प्रमोशन होने पर नगर के युवाओं ने कोली का पुष्प हार एवं मिठाई खिला कर बधाई प्रेषित करी साथ ही स्टाफ एवं सहयोगियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।