Homeझाबुआखवासामाकडोन में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति तोड़े जाने...

माकडोन में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में आज पाटीदार समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।

अक्षय चौहान,खवासा

खवासा। उज्जैन जिले के ग्राम माकडोन में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में आज खवासा के पाटीदार समाज द्वारा पुलिस चौकी पर जाकर चौकी प्रभारी रज्जन सिंह गणावा को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा,ज्ञापन में पाटीदार समाज द्वारा मांग की है 25 जनवरी को सुबह कुछ असामाजिक तत्वों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा ट्रैक्टर से तोड़ दी हे साथ ही उपद्रव किया,आगजनी की और पथराव भी किया इससे कई लोग घायल हुए,दुकानों में भी तोड़फोड़ की,खवासा पाटीदार समाज में कहा की सरदार पटेल किसी एक विशेष समाज के नहीं हे अपितु पूरे राष्ट्र की धरोहर है,ऐसा कृत्य क्षमा योग्य नहीं है,उक्त कृत्य भारत में रहने वाले सर्व समाज का अपमान है,वही पाटीदार समाज द्वारा ज्ञापन के साथ मांग की है की ऐसे असामाजिक तत्वों पर रासुका की धारा लगाकर तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और अपराधियों के मकान भी तोड़े जाए साथ ही लोह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा को पूर्ण रूप से वही स्थापित किया जाए,जिस ट्रैक्टर से मूर्ति को तोड़ा उसे राजसात किया जाए,कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई,तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा,इसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी,ज्ञापन का वाचन सरदार पटेल युवा संगठन जिला उपाध्यक्ष जयेश रावत ने किया इनके साथ जितेंद्र पटेल, राकेश पाटीदार,अश्विन भगत, ओमू भगत, कमलेश कोटवार, शैलू भगत, भेरूलाल मेलावत, कमल मेन, मंजू मेलावत, राधा पाटीदार के साथ पाटीदार समाज के आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!