HomeUncategorized22 जनवरी को नगर मे होने वाले कार्यक्रम को लेकर नायब तहसीलदार...

22 जनवरी को नगर मे होने वाले कार्यक्रम को लेकर नायब तहसीलदार ने ली बैठक।

अक्षय चौहान,खवासा

22 जनवरी को अयोध्या मे प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा बड़े धूमधाम के साथ होने वाली है इसके अंतर्गत हर गाव मे अयोध्या की तर्ज पर धूमधाम से कार्यक्रम मनाये जा रहे। आज चौकी परिसर मे नायब तहसीलदार पलकेश परमार द्वारा 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों से कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे मे व्रस्तुत जानकारी ली । जिसमे नायब तहसीलदार ने आमजन को बताया की कार्यक्रम इस प्रकार हो की गाव मे किसी तरह का कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन नही हो सभी को बड़े हि धूमधाम के साथ कार्यक्रम मनाना है ।

एवं 22 जनवरी को सभी डाबे,शराब,मास मटन दुकान पुण रूप से बंद रहेगी ओर किसी को इसका सेवन भी नही करना है इसका सभी को पालन करना हे अगर फिर कोई सूचना मिलती हे तो हमारे द्वारा उस दिन सीधे कार्यवाही की जाएगी। नगर वासियो ने कार्यक्रम को लेकर कोटवार व पुलिस जवान को तैनात करने की बात कही इसमे गाव वाले का भी सहयोग उनके साथ रहेगा।एवं 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की। बैठक मे नायब तहसीलदार के साथ चौकी प्रभारी रज्जन सिंह गणावा,पुलिस चौकी स्टाप,ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि शंकर खराड़ी,उपसरपंच मनोहर बारिया के साथ नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!