नीतिराजसिंह बोडायता
बोडायता – बे मौसम अचानक हुई बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी है, खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई खेत तो पूरे के पूरे बर्बाद हो गए। बोडायता निवासी किसान धीरज पाटीदार ने बताया कि अचानक बे मौसम बारिश के कारण खेतों में गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई, मेरे खेत में लगभग 5 बीघा में गेहूं लगाए गए थे। लगभग फसल तैयार होने को थी किंतु अचानक हुई बारिश के कारण पूरी तरह से फसल बर्बाद हो गई है। वही बोडायता के अलावा पूरे क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
बेमौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों की चिंता बोडायता सहित क्षेत्र में खेतों में खड़ी फैसले हुई बर्बाद –
RELATED ARTICLES