दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में देश में लागू हुवे नए ड्राइवरों को किसी भी दुर्घटना में आम नागरिकों की मृत्यु पर सात लाख रुपए जुर्माना
और 10 साल की सजा के एलान की बात जेसे ही देश भर के ड्राइवर ऐसोशयन को पता चली तब से घोषणा पूरे देश में संगठन की ओर से की गई की नए वर्ष में पहली तारीख से सभी ड्राइवर हड़ताल कर रोड जाम कर देंगे जिसके बाद आज आजाद नगर भाभरा मुख्य सड़क को ड्राइवर संगठन भाभरा ने जाम कर सभी वाहनों को रोक दिया और चक्का जाम कर दिया नगर में आज हाट बाजार होने से और सभी वाहनों को बंद करने की खबर गांव गांव फैलने से सभी ड्राइवर नगर में बंद और चक्का जाम का समर्थन करने नगर में जुट गए
और सड़क जाम कर नारेबाजी और धरना दे दिया जिससे नगर का यातायात पूरी तरह से बंद हो गया और हाट बाजारों में आने वाले व्यापारियों और आम ग्रामीणों को दुविधा का सामना करना पड़ रहा है खबर लिखे जाने तक ड्राइवर संगठन सड़क पर बैठकर धरना और चक्का जाम जारी रखे हुवे है ।