Homeझाबुआपेटलावदजिला पंचायत सीईओ ने किया स्कूलों और छात्रावासों का निरीक्षण..* देखी व्यवस्थाएं...

जिला पंचायत सीईओ ने किया स्कूलों और छात्रावासों का निरीक्षण..* देखी व्यवस्थाएं दिए आवश्यक दिशा निर्देश

संवाददाता@-सुनील खोड़े
पेटलावद। चुनावी दौर में मतदान केंद्रो के निरीक्षण के साथ साथ जिले की टीम में क्षेत्र में संचालित हो रहे छात्रावासों और स्कूलों का भी निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था को भी सुव्यस्थित संचालीत करने की दिशा में प्रयासरत है। इसी क्रम में जिला पंचायत सीईओ रेखा राठौर द्वारा आज पेटलावद ब्लॉक के आदिम जाति, केजीबीबी, रमसा छात्रावास , मतदान केंद्र, रामगढ़ पंचायत और छात्रावास, रायपुरिया स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

उनके द्वारा छात्रावास की व्यवस्था का जायजा लिया गया, बच्चों से चर्चा की गई, केजीबीवी कड़रावद में छात्राओ का स्वास्थ परीक्षण किया जा रहा था श्रीमती राठौर द्वारा स्वास्थ परीक्षण टीम से बच्चों के स्वास्थ के बारे में जानकारी ली गई, 3 बालिकाओं में खून की कमी, 2 को खुजली, 1 को मलेरिया के लक्षण बताएं गए सीईओ द्वारा अधीक्षिका को तत्काल हॉस्पिटल में दिखाने और पालकों को सूचना देने के लिए कहा। भोजन हेल्थी और परिसर की साफ़ सफ़ाई, पुताई करवाने, मच्छर जाली लगाने, समस्त रिकार्ड अपडेट करने हेतु निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान रामगढ़ हॉस्टल अधीक्षक और पंचायत सचिव अनुपस्थित मिले। केजीबीवी और रमसा छात्रावास के दरवाजे, खिड़की को सुधारने और शौचालय की साफ़ सफ़ाई हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान बीआरसी रेखा गिरि और बीईओ राकेश यादव और जिले की टीम मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!