बोडायता में अज्ञात बदमाशो ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, मोबाइल दुकान से लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रिक सामान किए चोरी –
पूर्व में भी कर दे चुके हैं कई वारदातों को अंजाम –
वॉइस ऑफ़ झाबुआ-
—————————————
सारंगी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोडायता में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक मोबाइल दुकान को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने मोबाइल दुकान की शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और फिर दुकान में रखा लैपटॉप, कंप्यूटर, पंखा, मोबाइल सेट और एसेसरीज चोरी कर लिया गया। फरियादी नाथूलाल पाटीदार द्वारा सारंगी पुलिस चौकी पर उक्त वारदात की सूचना दी गई है। गौरतलब है कि पूर्व में भी बदमाशों ने गांव में कई चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, जिसमे बदमाशों ने पानी की मोटर सहित अन्य चोरियां की है। चौकी प्रभारी रामसिंह चौहान द्वारा बताया गया कि इस पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा