Homeझाबुआपेटलावदअंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल झाबुआ जिले की बैठक हुई संपन्न

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल झाबुआ जिले की बैठक हुई संपन्न

हेमन्त राठौड़

राष्ट्रीय बजरंग दल सदस्यता भर्ती अभियान_2023
अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद,राष्ट्रीय बजरंग दल झाबुआ जिलावृद्ध बैठक पेटलावद तहसील के नगर रायपुरिया मैं रखी गई,
जिला बैठक मैं मुख्यअतिथि अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद मालवा प्रांत संगठन महामंत्री संजय यादव, राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत प्रांत मंत्री महेश कांत चौहान उपस्थित रहे। आगामी कार्यक्रम राष्ट्रीय बजरंग दल सदस्यता भर्ती अभियान, नवरात्रि शस्त्र पूजन, कन्या पूजन, हनुमान चालीसा केंद्र, संगठन विस्तार करना तहसील समिति पूर्ण करना। राष्ट्रीय बजरंग दल के मालवा प्रांत मंत्री महेशकांत चौहान ने जिला बैठक को सम्बोधित करते हुए सभी जिला पदाधिकारी कार्यकर्त्ताओ का मार्गदर्शन किया, जिसमे सभी हिंदुओ को संगठित हो कर के राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यता अभियान मैं अधिक से अधिक झाबुआ जिले मैं 6 हजार राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्य बनाने का संकल्प दिलाया एवम सभी संगठन के विषयों पर चर्चा और कार्य योजना बनाई । संगठन को गति एवं विस्तार देने के लिए नवीन पदाधिकारी कार्यकर्ता को दायित्व दिए अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद तहसील उपाध्यक्ष गोविंद पाटीदार, तहसील उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राठौर (शेलू बन्ना),अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद तहसील मंत्री गोविंद पाटीदार, राष्ट्रीय बजरंग दल तहसील उपाध्यक्ष वेद प्रकाश बैरागी, राष्ट्रीय बजरंग दल तहसील मंत्री कुंवर हर्षवर्धन चौहान, राष्ट्रीय बजरंग दल तहसील मंत्री कालू सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय बजरंग दल तहसील सहमंत्री अभिषेक गेहलोत आदि पदाधिकारी की घोषणा की गई। इस बैठक मैं अंतरराष्ट्रिय हिन्दू परिषद जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र पाटीदार, राष्ट्रिय बजरंग दल जिला मंत्री प्रकाश चोधरी, पेटलावद तहसील अध्यक्ष सुरपाल सिंह चौहान, तहसील कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, नगर उपाध्यक्ष अजय गिरी, तहसील महामंत्री सुधीर चौधरी, तहसील उपाध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर, तहसील मंत्री मयूर गवली, तहसील मंत्री सोनू देवडा, तहसील सहमंत्री सुनील मैड़ा, नगर कार्यकारी अध्यक्ष अंबाराम भूरिया, नगर अध्यक्ष पियूष कालोसिया, साथ ही 15 गावों रायपुरिया,जामली,बनी, रलियावन,मोहनकोट,पाडलघाटी, टेमरिया,बोलाशा,ठिकरिया, बाछीखेड़ा,सारंगी,सजेलिया के ग्राम समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का आरम्भ प्रकाश चोधरी द्वारा तीन बार ओम के जाप के साथ 13 बार विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम से बैठक प्रारंभ की गई। बैठक का समापन तहसील उपाध्यक्ष अजय गिरी ने किया। उक्त जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रान्त “प्रांत मंत्री” महेश कांत जी चौहान द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!