दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर ब्यूरो चीफ अलीराजपुर जिला आजादी के 76 वर्षो बाद भी आज भी पूरे देश में पिछड़ा रह गया उसका कारण ही राजनेतिक पार्टियां है जिसमे कांग्रेस और भाजपा दोनों मुख्य राजनेतिक पार्टियां है शिक्षा का स्तर सबसे निम्न है स्वास्थ्य सुविधाएं उट के मुंह में जीरे के समान है गांव गांव तक पहुंचने के लिए अभी भी लोग सड़को का इंतजार कर रहे है भाजपा कांग्रेस से मुख्य सड़के भी नही बन पा रही है ।लोगो को रोजगार तक नही दे पाए जिससे आज भी लोग अपने बूढ़े मां बाप को घर अकेले पेसन के 600 रूपयो के भरोशे छोड़ चले जाते है जिससे उनके रोज की रोजी रोटी की जुगाड करने में भी परेशानी आती है ।अलीराजपुर जिला पीने के पानी और सिंचाई के अभाव के कारण कम सिंचाई होने से लोगो के अधिकतर खेत सूखे पड़े रहते है जिसके कारण यहां के लोग मजदूरी और खेती के लिए गुजरात महाराष्ट्र और राजस्थान की मिलो और पत्थर की खदानों और खेतो में काम ढूढने के लिए परिवार के परिवार अपने टूटे पक्के मकानों के दरवाजों पर बौर या बबुल के काटे बांधकर निकल जाते है ।।आजादी के बाद भी भाजपा और कांग्रेस उनके लिए प्रयाप्त मूलभूत सुविधाएं और रोजगार नही दे पाई और आज चुनावी समय में बड़े बड़े नेताओं की यात्राएं और रेलियां की जा रही है बड़े बड़े लोकलुभावने वादे किए जा रहे है लेकिन हकीकत में आज तक कितनी घोषणाओं और वादों पर अमल हुवा या जमीनी स्तर पर कितनी योजनाएं सफल हुई जिसको लेकर आज भी जयस और भील सेना और आम आदमी पार्टी ने युवा और नेता ने भाजपा और कांग्रेस के नेताओ की नींद उड़ा रखी है जिसके कारण कुछ कांग्रेस और भाजपा के नेता टैंकर डीपी और कुछ नेता जेसीबी लेकर सड़को पर मिट्टी डालकर लोगो को लुभाने की कोशिश कर रहे है लेकिन जिले की 80% जनता आज भी गुजरात है और बची 20% जनता को लोग आज भी घर घर जाकर लुभाने में लगे है लेकिन वो भी अब वर्षो से जाने सरपंचों और उनके विधायक को सड़को बिजली और पानी और रोजगार नही देने के कारण आवाज बुलंद कर चुके है और जनता को 76 सालो से लूटकर अपनी तिजोरियां भरने वाले नेताओ को अपने गांव से भी खदेड़ने लगे है रोज नेताओ को भागने की कही ना कही से खबरे और वीडियो आ रही है ।जिससे जनता और आदिवासी समाज के युवा जाग चुके है इस बार परिवर्तन की लहर है । जो किस करवट बैठेगी ।