दुनिया मे बहुत कम ऐसे शख्स होते है ,जो सामान्य जीवन में सबसे हटकर ऐतिहासिक काम करना चाहते है ,कहते है कि जिद्द करो दुनिया बदलो।इस कहावत को चरितार्थ किया है प्रदेश के सबसे अधिक आदिवासी बाहुल्य जिला झाबुआ की थांदला तहसील के छोटे गांव – सेमलिया के निवासी श्री पी.एस. मईड़ा है।जिनके माता-पिता निरक्षर है ,बावजूद आपने संघर्ष करते हुए 2009 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में चयनित होकर सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी बन कर पेटलवाद – थांदला अंचल के युवाओ के लिए प्रेरणास्रोत बने वर्तमान में श्री मईड़ा वाणिजियक कर विभाग इंदौर में राज्य कर अधिकारी के पद पर कार्यरत है।हँसमुख ,मिलनसार ,मददगार स्वभाव के धनी श्री मईड़ा आप दोस्तों की दुनिया मे पवन नाम से विख्यात है। आज जब वाणिज्य विभाग की बहु प्रतीक्षित उच्च पद प्रभार के आदेश जारी हुए तो श्री मईड़ा राज्य कर अधिकारी व्रत इंदौर से असिस्टेंट कमिशनर इंदौर के पद का उच्च पद प्रभार प्राप्त होने पर सोशल मीडिया पर इष्ट मित्रों ,स्टाफ ,कर्मचारी अधिकारी संगठनों ,सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्तों का बधाइयों का तांता लग गया श्री मईड़ा की प्राथमिक शिक्षा थांदला तहसील के ग्राम चापनेर में मामा परिवार में प्राप्त की ।इसके बाद श्री बाबूलाल डिंडोर जी ( मोसाजी) के मार्गदर्शन में रतलाम जिले की प्रतिष्ठित संस्था -शासकीय एकलव्य मॉडल स्कूल सैलाना से हायर सेकेंडरी की जीव विज्ञान विषय से उत्तीर्ण कर 1998 में शिक्षाकर्मी वर्ग 3 की नोकरी की ।इस दौरान तत्कालीन शिक्षा विभाग में पदस्थ श्री मेघराज निनामा जी जो की वर्तमान में छिंदवाड़ा में …… यूनिवर्सिटी में कुल सचिव है।आपसे मार्गदर्शन प्राप्त कर वर्ग 3 की नोकरी छोड़ कर प्रदेश की शिक्षा हब सिटी इंदौर में MPSSC की तैयारी के लिए चले गए फिर श्री मईड़ा ने पीछे मुड़कर तब तक नही देखा जब तक अधिकारी नही बने। अंततः 2008 में में mppsc से चयनित होकर सुर्खियों में आये।आपसे प्रेरणा लेकर झाबुआ-रतलाम – धार- अलीराजपुर से अनेक युवा -युवतियां mppsc से ऑफिसर बने। श्री मईड़ा के सहायक आयुक्त बनने पर – श्री मेघराज निनामा( कुल सचिव) ,श्री लक्ष्मण सिंह डिंडोर ( c. e. o.) ,श्री राकेश जी परमार (s. d. m.) श्री महेश भाबोर( असिस्टेंट प्रोफेसर) , कर्नल डॉ कनिया मईड़ा( प्रोफेसर), श्री नन्दलाल गामड़ ( R. T. O.)डॉ भरत निनामा ( मेडिकल ऑफिसर) ,श्री शांतिलाल निनामा (रेंजर), श्री कैलाश वसुनिया , श्री दिलीप वसुनिया श्री प्रीतम सिंह मुनिया ,राजेश ताड़ ,प्रह्लाद डिंडोर ,कांतिलाल भाबोर ,रोशनसिंह सिंगाड ,शम्भूसिंह वसुनिया ,आप नारी शक्ति श्रीमतीं संतोष वसुनिया ,सुश्री मधुबाला डावर ,श्रीमतीं हेमलता डिंडोर ,श्रीमतीं दीपिका मैडा ,सुश्री प्रिया मैडा एवम समस्त अधिकारी संगठनों एवम सामाजिक संगठनों ने बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी।