Homeझाबुआथांदलाविधानसभा क्रमांक 194 थांदला के अधिकृत प्रत्याशी कलसिंह भाबर घोषित। ...

विधानसभा क्रमांक 194 थांदला के अधिकृत प्रत्याशी कलसिंह भाबर घोषित। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर कलसिंह भाभर का स्वागत सम्मान। जिला भाजपा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रवीण सुराना ने किया प्रत्याशी का स्वागत।

विधानसभा क्रमांक 194 थांदला के अधिकृत प्रत्याशी कलसिंह भाबर घोषित।

 

स्थानीय भाजपा कार्यालय पर कलसिंह भाभर का स्वागत सम्मान।

 

जिला भाजपा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रवीण सुराना ने किया प्रत्याशी का स्वागत।

 

थांदला नगर में जैसे ही विधानसभा 194थांदला के भाजपा उम्मीदवार की अधिकृत घोषणा हुईं सम्पूर्ण विधानसभा में खुशी की लहर दौड़ गई आज प्रातः से ही ग्रामीण क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ता का नगर में आगमन शुरू हो गया था दोपहर तक तो भाजपा कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता अपने लाडले उम्मीदवार के स्वागत हेतु तयार थे।

सर्व प्रथम महा पुरषों के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया इसके बाद सैकड़ो कार्यकर्ता एवम समस्त अतिथियों द्वारा भाई कलसिंह भाबर का स्वागत कर आतिशबाजी की गई।

स्वागत कार्यकम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण सुराना, विधानसभा संयोजक कमलेश दातला, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, शैलेश दुबे, विधानसभा सह संयोजक एवम भाजपा नेता मुकेश मेहता, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, मण्डल अध्यक्ष रोहित बैरागी नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार, भाजपा नेता अनिल भंसाली, पार्षदगण राजू धानक, जितेंद्र राठोड़, जगदीश प्रजापत गोलू फतरोड, जशवंत बामनिया,प्रांजल भंसाली, विपुल आचार्य, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!