संवाददाता @-सुनील खोड़े
———————————–
पेटलावद। जोबट अलीराजपुर झाबुआ थांदला होती हुई कल 16 सितंबर शनिवार को यह यात्रा बामनिया नगर से प्रवेश कर शाम 5:30 बजे पुराना बस स्टैंड पेटलावद पहुंचेगी जहां पर पार्टी के कई बड़े नेता एवं मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे विशेष रूप से भारत सरकार के नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पुराना बस स्टैंड पर एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे साथ ही भारतीय जनता पार्टी की योग्य शिक्षित घोषित प्रत्याशी सुश्री निर्मला भूरिया के समर्थन में जनता का आशीर्वाद मांगेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष रूप से झाबुआ अलीराजपुर जिले की जनता से रूबरू होकर केंद्र सरकार एवं मध्यप्रदेश शिवराज सरकार की जनहितेषी योजनाओं को जनता के बीच रखेंगे भारतीय जनता पार्टी पेटलावद विधानसभा के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह सौभाग्य की बात की सिंधिया हमारे बीच आ रहे है, निश्चित ही कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन व ऊर्जा का संचार करेंगे ताकि हम आने वाले चुनाव मे पेटलावद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जीत दिलाएंगे कमल खिलाऐगे और फिर से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे इस यात्रा को लेकर स्थानीय संगठन द्वारा उत्साह के साथ पूरी तैयारी कर ली गई है निश्चित ही यात्रा आने वाले चुनाव में नींव का पत्थर साबित होगी स्थानीय पदाधिकारी ने क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर सिंधिया जी की जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाएं।