दिलीप सिंह भूरिया ब्यूरो चीफ अलीराजपुर
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा अखिल भारतीय स्तर की साहित्यिक संस्था-अखिल भारतीय साहित्य परिषद,जिला ईकाई-आलीराजपूर के द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में काव्य गोष्ठी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य निलेश शाह के मुख्य आतिथ्य व अभासाहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष हेमेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में तथा आजाद अध्यापक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शोभावत की विशेष आतिथ्य में किया गया ।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर आतिथ्यद्वय द्वारा पुष्प माला व पूजन के साथ किया।
काव्य गोष्ठी में काव्यपाठ करते हुवे शेहनाज शेख ने अपनी रचना-“जीवन एक संघर्ष हैं,चलते रहना ही संकल्प हैं हमारा।
रास्तों की मुश्किलों में तुम रहना अटल …।
कविता की पंक्तियों के माध्यम से बच्चों को जीवन में संघर्ष की प्रेरणा दी।
नवोदित कवयित्री सौम्या शर्मा ने अपनी जीवन की पहली कविता- यह तो जीवन धारा हैं,चलना कर्तव्य हमारा हैं…
हम जीवन पथ के राही हैं, इस पथ पर बढ़ते जाना है।
चाहे फूल मिले या फिर कांटे, एक पल भी नहीं घबराना हैं। कविता प्रस्तुत कर दाद बटोरी।
गीत गायक अंतिमबाला बैरागी ने शानदार गीत-“वंदे मातरम्। सुजलाम,सुफलाम मलयज शीतलाम” की शानदार मनमोहक प्रस्तुति दी।अभासाहित्य परिषद जिलाध्यक्ष हेमेन्द्र गुप्ता ने स्वरचित कविता-बदला हैं,बदल रहा हैं, और बदलेगा, मेरा देश ….कविता के माध्यम से पुराने व नये भारत की तस्वीर खीचीं जिस पर सभी ने तालियां बजाई।
कार्यक्रम में विचार गोष्ठी के तहत् उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह ने कहा कि जिस देश का नाम हिन्दुस्तान हैं वहां एक दिन हिन्दी दिवस नहीं,रोज ही हिन्दी दिवस होना चाहिए अर्थात हमारे सारे शासकीय,अशासकीय कार्य हिन्दी में ही संपादित होने चाहिए तभी हिन्दी की पहचान को बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर राजेश शोभावत एवं त्रिलोक शर्मा ने भी अपने विचार रखे व सभी को हिन्दी दिवस की बधाई दी।
गोष्ठी का संचालन अंशुल विद्या मंदिर की शिक्षिका व कवियत्री शेहनाज खांन ने किया।जबकि कार्यक्रम में अतिथियों का आभार नवोदित कवियत्री व कन्या शिक्षा परिसर की शिक्षिका सौम्या शर्मा ने किया।इस अवसर उत्कृष्ट विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक त्रिलोक शर्मा,आशीष सोनी,राधेश्याम बिरला विद्यालयीन स्टाफ सदस्य व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।