संवाददाता @-सुनील खोड़े
————————————-
पेटलावद। उच्च न्यायालय के निर्देश पर शनिवार 09 सितंबर को जिले के सभी न्यायालयो में लोक अदालत का आयोजन किया गया ।
*पूजा अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ*
पेटलावद न्यायालय परिसर में भी प्रधान जिला न्यायाधीश व जिला विधिक सहायता समिति कि अध्यक्ष विधि सक्सेना के निर्देश पर पेटलावद अपर जिला न्यायाधीश मनोहरलाल पाटीदार, सिविल जज वर्ग 2 चिराग अरोड़ा, ओर श्रीमती रुचि पटेरिया अरोड़ा ओर अभिभाषक संघ अध्य्क्ष अनिल देवड़ा , सहित सभी अधिवक्ताओं कि उपस्थिति में विधिविधान के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना करते हुए लोक अदालत का शुभारंभ किया गया ।
*बैंकों और नप की हुयी ऋण वसूली*
उल्लेखनिय है कि वर्ष 2023 कि तीसरी लोक अदालत में नगर परिषद, बैंक ऑफ बड़ोदा, बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक , ग्रामीण विकास बैंक , विधूत विभाग ने भी सहयोग करते हुए राजीनामा के आधार पर बैंक की ऋण वसूली,ओर नप ने टेक्स की राशि की वसुली करते है प्रकरणों का निराकरण किया।
*पौधे देकर किया विदा*
विदित हो कि पेटलावद में हर बार की तरह इस बार भी सभी के सहयोग विवादीत मामलो का निपटारा आपसी राजीनामे के आधार पर हुआ और दोनो पार्टीयो के बीच मन मुटाव समाप्त होकर खुशी खुशी घर लौटे। समझौते करने वाले पक्षकारों को जजो द्वारा स्म्रति स्वरूप पौधे देकर विदा किया वही पक्षकारों ने भी इन पौधों की देखरेख ओर बड़े करने का संकल्प भी लिया।
*तीन साल से अलग रह रहे पति पत्नी हुए एक*
लोक अदालत में पिछले 03 वर्षों से अपने पति राकेश निवासी नवापाडा डाबड़ी से अलग रह रही फरियादी मोनिका पति राकेश ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ मिलकर भरणपोषण का केस दर्ज कर रखा था जिसे जज चिराग अरोरा ओर दोनो पक्षो के एडवोकेट संजय राठोर ओर विनोद पुरौहित रविराज पुरौहित की समझाइश पर सुलह करते हुए समझौता किया और सभी के सामने एक दूसरे को पुष्पहार पहनाकर खुशी खुशी एक होकर घर गए ।
*इनका रहा सराहनीय सहयोग*
इस अवसर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अनिल देवड़ा, वरिष्ठ अभिभाषक विनोद पुरौहित, राजेन्द्र चतुर्वेदी, राजेन्द्र मोनन्त, नरेंद्र शाह, बी एल परमार, ,ए एल वोरा, अरुण शर्मा, , अनिल देवड़ा, कैलाश चौधरी, सचिव बलदेवसिंह राठौड़,, मनीष व्यास रूपम पटवा, राहिल रजा मंसूरी, मनोज पुरोहित, एल एन बैरागी, जितेंद्र जायसवाल, दुर्गेश पाटीदार, संजय राठौर, रविराज पुरौहित, राजेश यादव, देवीसिंह बामनियां, मनोहर डोडिया, मनीष गवली , साहिलरजा मंसूरी,विजेंद्र जादौन, दीपक बेरागी,संजय भायल, ईश्वर परमार, मनीष गवली, राजपालसिह दौड़, कमलेश प्रजापति, चिरायु मोनन्त, मीरा चौधरी, सहित एडीपीओ पीएल चौहान, सहित न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण ने उपस्थित होकर लोक अदालत को सफल बनाया।
