Homeझाबुआथांदलाअवैध शराब परिवहन के विरूध्द थाना थांदला ने की बड़ी कार्यवाही

अवैध शराब परिवहन के विरूध्द थाना थांदला ने की बड़ी कार्यवाही

थांदला वर्तमान मे पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को अवैध शराब ,सट्टा ,जुआ आदि मे संलिप्त व्यक्तियो के विरूध्द अधिक से अधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य मे आज दिनांक 02.09.2023 को थाना थांदला पुलिस को विश्वसनीय मुखबीर के माध्यम से एक पीकअप क्रमांक MH-04-LE-5103 मे अवैध रूप से शराब भरकर ले जाने की सुचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी थांदला द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त सूचना से अवगत कराया गया एवं एसडीओपी महोदय थांदला द्वारा एक्शन लेते हुए एक टीम का गठन किया गया और घेराबंदी हेतु उचित निर्देश दिए गए टीम द्वारा मुखबीर की सुचना की तस्दीक कर घेराबंदी कर एक पीकअप वाहन क्रमांक MH-04-LE-5103 को पकडा मौके पर आरोपी चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया एवं पीकअप वाहन क्रमांक MH-04-LE-5103 को चेक करते पीकअप मे अवैध रूप से बेग पाईपर अंग्रेजी शराब की कुल 90 पेटी तथा माउण्ट 6000 कम्पनी के बियर टीन के डिब्बो की कुल 29 पेटिया कुल 1125.6 बल्क लीटर शराब कुल कीमती 731520 रूपये की मिली जिसे विधिवत् मौके पर जप्ती की गई एवं थाना थांदला पर अपराध क्रमांक 653/2023 धारा 34(2),36,46 म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915 का पंजीबध्द कर अनुसंधान मे लिया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है ।पूर्व मे भी थाना प्रभारी थांदला द्वारा अवैध जुआ के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही की गई थी ।

उक्त सहरानीय कार्य पुलिस अधीक्षक झाबुआ के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ एवं अ.अ.पु. थांदला के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया, उप निरीक्षक हीरालाल मालीवाड़,कार्यवाहक सउनि अशरफ खान,कार्य प्रआर 205 राजेन्द्र चौहान ,कार्य प्रआर 103 महेन्द्र नायक ,आर.133 नाहरसिंह,आर चालक 556 अंतरसिंह की मुख्य भुमिका रही ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!