सवांददाता@-सुनील खोड़े
———————————
पेटलावद। कुए का पानी पीने से बिगड़ी मजदूरों की तबीयत, प्राप्त जानकारी अनुसार ताबड़तोड़ प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ग्राम करवड़ पहुची, प्रशासन को सूचना मिली थी गांव के एक खेत पर स्थित कुएं का पानी पीने से पांच मजदूरों की तबीयत खराब हो गई और उन्हें उल्टियां चालू हो गई। सूचना पाकर प्रशासन मौके पर पहुंचा और कुएं के पानी के सैंपल जांच हेतु भेजने की तैयारी की गई इसी के साथ इस पूरे मामले में बारीकी से जांच की जा रही है।