झाबुआ। एक ओर प्रदेश के मुखिया अपनी बहनों के विकास के लिए लाडली बहना योजना चला कर अपनी बहनों के खातों में 1 हजार रूपए प्रतिमाह जमा करवा रहे है वहीं दुसरी ओर बहनों के बच्चें या फिर यूं कहें शिवराज मामा कें भांजे भांजियां बिना स्कूल ड्रेस के कटे फटे कपडे पहन कर स्कूल जा रहे है…!
शासन की महत्ती योजना के तहत राष्ट्रीय आजीविका मिशन के समूहों के माध्यम से मिलने वाली स्कूल ड्रेस सत्र समाप्ति होने के बाद और नए सत्र के डेढ माह होने के बाद कुछ एक जगह ही मिल रही है… हम आपकों बता दें कि पिछले दो वर्षो से झाबुआ जिले में स्कूल ड्रेस का वितरण ही नही हुआ.. ऐसे में दो वर्षो की स्कूल ड्रेस उन्हें मिलना चाहिए थी… लेकिन आज भी बच्चों को स्कूल ड्रैस नही मिल रही है… और जहां मिली है उस स्कूल ड्रेस का स्तर एकदम निम्न है… और एक दो धुलाई में इस भ्रष्टाचार को उजागर कर देगी… लेकिन क्या करें प्रदेश के मुखिया जी… आपकी ही भाजपा पार्टी के पंचायत स्तर के कोई मंत्रीजी है… उनके पीए इस मामले में खुब रूची ले रहे है… सुत्रों की माने तो ये दलाल सचिन और अमित के करीबी है… और डीपीएम श्रीवास्तव के स्टे के बाद भी उसकी नौकरी समाप्त करने की धमकी देकर उसे यहां से उन्हें भगा दिया गया… मंत्री जी के पीए से नजाने क्यों इनकी इतनी पट रही है कि… पीए साहब कोई अमित को श्रीवास्तव के पद पर बैठाना चाह रहे है… जिसके लिए पीए साहब कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को फोन लगा कर दबाव बना रहे है… ये हम नही कह रहे है ये अंदर खानों की खबर और सुत्र बता रहे है… सुत्र तो ये भी बता रहे है कि इन्हें ये डर लगने लगा विभाग में पदस्थ मुकेश पंवार को डीपीएम नही बना दिया जाये… तो उसे भी रिलिव करने के लिए ये पीए साहब दबाव पर दबाव बना रहे है… जबकि मुकेश पंवार को स्टे मिल चुका है… फिर भी… क्योंकि इस बार 1 नही 2 नही पुरे 17 करोंड का मामला है…। सुत्र तो ये भी बताते है पिछली बार अमित पर कई घोटले के आरोप भी लग चुके है और 15 अगस्त के झंडे जो वितरित किए गए थे अगर उनकी जांच की जाये तो राष्ट्रीय ध्वज के अपमान में इन पर मामले भी दर्ज हो सकते है…सुना है ये झंडे दलाल सचिन ने सप्लाय किया है… वो भी हम आपकों अगले अंक में बतायेगे…. लेकिन प्रदेश के मुखिया शिवराजसिह चौहान जी अगर आपकी बहनों के बच्चें ही फटे हाल रहेगे तो आपको बहनों को 1 हजार रूपए देने की योजना व्यर्थ रह हो जायेगी… क्योकि कौन मां होगी जो अपने बच्चों को फटे हाल देखना चाहेगी… प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जी से जिले की जनता आग्रह करती है.. कि इस भ्रष्टाचार में शामिल कर्मियों पर कार्रवाई की जाये और आपके भांजे भाजियों को अच्छी किस्म की स्कूल ड्रेस वितरित हो… बाकि अगले अंक में….!