Homeझाबुआपेटलावदखाद्य विभाग द्वारा विकासखंड थांदला में राशन न मिलने की दो शिकायत...

खाद्य विभाग द्वारा विकासखंड थांदला में राशन न मिलने की दो शिकायत की जांच की गई

 

वॉइस ऑफ़ झाबुआ-
—————————
झाबुआ 19 अगस्त कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के निर्देशन में खाद्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल से विकासखंड थांदला में राशन न मिलने की दो शिकायत जांच कर कार्यवाही की गई। जिसमे विमला निवासी हेडावा तहसील थांदला के पुत्र बहादुर से बात की गई । शिकायतकर्ता को प्रतिमाह 5 किलोग्राम प्रति सदस्य निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है उन्हें 4 माह मे मिलने वाला किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं मिल रहा है इस प्रकार शिकायतकर्ता को राशन संबंधी कोई समस्या नहीं है| भानजी निवासी भुरी घाटी ग्राम पंचायत डूमडिया से बात करने पर प्रथम शिकायत सही पाई गई शिकायत सही पाए जाने पर 18 अगस्त को मौके पर जाकर उचित मूल्य उचित मूल्य दुकान डुमडिया के विक्रेता के समक्ष उचित मूल्य दुकान की जांच कर ग्राम भूरी घाटी एवं रतनपाडा के लोगों से बातचीत की गई । लोगों की बातों से स्पष्ट हुआ कि विक्रेता द्वारा माह जून और जुलाई में 2023 में हितग्राहियों के अंगूठे लगाकर राशन वितरण नहीं किया गया। मौका पंचनामा एवं कथन अंकित किए गए। विस्तृत जांच प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला को प्रस्तुत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!