लापरवाही बोरडी ग्राम पंचायत भवन पर नहीं फहराया गया झंडा
4 वर्षों से ग्राम पंचायत भवन पर नहीं फहराया गया तिरंगा
थांदला – ग्राम पंचायत बोरड़ी में पंचायत भवन पर तिरंगा नहीं फहराया गया है ।
देश के साथ थांदला जनपद में भी स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूूमधाम से मनाया जा रहा है, किंतु थांदला जनपद के ग्राम बोरडी में आज 77 वे स्वतंत्रता दिवस पर भी ग्राम पंचायत भवन पर तिरंगा नहीं फहराया गया। बॉडी सचिव जोसेफ कटारा का कहना है कि पंचायत भवन के पीछे की ओर बने शासकीय स्कूल पर झंडा फहराया गया था। इसलिए पंचायत भवन पर झंडा नहीं फहराया गया। पिछले 4 साल से हम पंचायत भवन पर झंडा वंदन नही कर रहे हैं ।
अब सोचने वाली बात यह है कि जहां हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत घर-घर तिरंगा फहराया जा रहा है वही सरकारी भवन पर ही लापरवाही के चलते तिरंगा नहीं फहराया जा सका है।