घर-घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई नगर में तिरंगा यात्रा

वॉइस ऑफ झाबुआ से सुरेश परिहार।
आजादी के 76 वे अमृत महोत्सव के तहत इस वर्ष भी शासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है इसी के तहत आज पुलिस प्रशासन व सारंगी ग्राम पंचायत द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में सभी वर्ग समाज के लोगों ने भाग लेकर देश की शान तिरंगे को हाथ में लेकर संपूर्ण नगर में भारत माता की जय व तिरंगा जान है तिरंगा शान है भारत की शान है के नारों के यात्रा निकाली और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की इस यात्रा में सारंगी पुलिस चौकी का संपूर्ण स्टाफ और ग्रामीण जन साथ ही ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, जनपद सदस्य ,जनप्रतिनिधि ,भाजपा कार्यकर्ता सहित सभी विभाग के कर्मचारियों ने इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर घर-घर तिरंगा लगाने की लोगों से अपील की हर घर पर तिरंगा 15 अगस्त तक अपने घरों एवं दुकान ऑफिस पर तिरंगा लहरा जाएगा