बड़ी खबर
—————————————-
– रेत खदान में दबने से महिला की दर्दनाक मौत ..
वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद। बामनिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करणगढ़ के समीप अभी से कुछ देर पहले माही नदी मैं रेत की खदान से रेत निकाल रही महिला एतरी पति कालू करवाल निवासी गुज़र पाड़ा के ऊपर खदान धंसने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई है… महिला खदान में बुरी तरह से दब चुकी थी, ऐसे में महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पेटलावद थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं महिला के शव को बड़ी मशक्कत से बाहर निकल गया। और आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि इसी स्थान पर पूर्व में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी है,