सवांददाता-सुनील खोड़े
————————————-
झाबुआ – राणापुर क्षेत्र के ग्राम सुरडिया मैं शासकीय उचित मूल्य की दुकान से ग्रामीणों को राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीण परेशान हो चुके हैं, ग्रामीणों द्वारा कई बार स्थानीय अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया गया और आवेदन सोपे गए, किंतु फिर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे परेशान होकर आज पीड़ित ग्रामीण झाबुआ कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे और जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि ग्राम सुरडिया में उचित मूल्य की दुकान कड़की फलिया में संचालित की जा रही है, उक्त उचित मूल्य की दुकान से ग्रामीणों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है। जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं, कई बार ग्रामीणों द्वारा मामले की शिकायत की गई है। किंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सेल्समैन शंकर मेड़ा द्वारा दुकान पर ग्रामीणों को राशन ना देकर परेशान करने का काम किया जा रहा है, ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि उक्त उचित मूल्य की दुकान जो समूह संचालित करता है, उस समूह के पदाधिकारी राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उन पर कोई कार्रवाई भी नहीं होती है। और कुल मिलाकर ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है।