

झाबुआ। साथ आजादी के नायक वीर टंट्या भील की आदमकद प्रतिमा(गाता) के अनावरण के साथ भव्य सामाजिक समारोह का आयोजन किया गया ।स्वतंत्रता के अमर सैनानी वीर टंटियाभील को अंग्रेज साहित्यकारों ने निमाड़ का शेर इण्डियन राॅबिनहुड हुड के नाम के विभूषित किया था । आज भी भील आदिवासीयों सहित आमजन में टंटियाभील भील वीरता के साथ विख्यात है।क्रांतिकारी टंटियाभील को तत्कालीन होलकर रियासत और ब्रिटिश हुकूमत के द्वारा जबलपुर में फाँसी की सजा से वीरमरण प्राप्त हुआ था ।
हथनीपाड़ा में आयोजित इस पावन अवसर पर हजारों आदिवासी भील समुदायजन समारोह का हिस्सा बने ।
माही क्षैत्र के प्रसिद्ध युवा नेता ईश्वरभाई गरवाल जिन्होंने जिला पंचायत के इस वार्ड 13 से चुनाव लड़कर अपने प्रतिद्वंदियों को सकते मे ला दिया था उन्होंने राज्य ओर केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुऐ कहा कि आदिवासियों के पास पहले से ही थोड़ी थोड़ी जमीन हैं वो भी आपने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर 8 लाइन के लिए ले ली ओर अब बचीखुची जमीन को आप उद्योगपतियों के लिऐ आदिवासीयों से छीन रहे हो ।निवेशकों को लाकर हमारी जमीन पर फैक्ट्रीयाँ स्थापित करने की योजना पास कर रहे हो लेकिन! हम जान दे देंगे लेकिन हमारी जमीन को नहीं ।
विद्युत विभाग में जेईई के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर पधारे *बालूसिंहजी गामड़* ने सरकार को घेरा ओर कहा कि उनकी 13 साल की नौकरी में उनका 19 बार ट्रांसफर किया गया । क्योंकि ये सरकार आदिवासी विरोधी सरकार हैं। हम आने वाले समय 2023 में ऐसी सरकार को मुँह तोड़ जवाब देंगे,मैंने आज समाज के लिए अपनी नौकरी को त्याग दिया हैं ।अब में खुलकर समाज के लिए काम करूंगा। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को सामाजिक कार्यकर्ता डाॅक्टर कमलसिंह डामोर , युवानेता धर्मेंद्रभाई डामोर , सामाजिक कार्यकर्ता दशरथभाई बारिया संदीपभाई वसुनिया, ने भी अपने औजस्वी वक्तव्य से अभिभूत किया ।
आयोजित सामाजिक समारोह में जिले भर से पधारे सामजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जयस जिला प्रभारी भाई कांतिलाल गरवाल , सचिनभाई गामड़ ने किया।तथा स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच देवरामभाई वसुनिया , नाथूभाई भूरिया ने आभार व्यक्त किया ।।